ABFRL ने TCNS Clothing में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने का किया ऐलान, 1650 करोड़ रुपये में होगी डील

ABFRL ने आज शुक्रवार को कहा कि यह डील 1,650 करोड़ रुपये की होगी और इसके तहत 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने TCNS Clothing में 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है

अपडेटेड May 06, 2023 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) ने महिलाओं की ब्रांडेड अपैरल कंपनी TCNS Clothing में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) ने महिलाओं की ब्रांडेड अपैरल कंपनी TCNS Clothing में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी ने आज शुक्रवार को कहा कि यह डील 1,650 करोड़ रुपये की होगी और इसके तहत 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने TCNS Clothing में 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है, जिसके पास डब्ल्यू, ऑरेलिया, विशफुल, फोल्क्सॉन्ग और एलेवन जैसे एथनिक ब्रांड हैं।

डील से जुड़ी डिटेल

डील के अनुसार कंपनी एक SPA (Share Purchase Agreement) और दो एंटिटी के बीच विलय के बाद एक कंडीशनल पब्लिक ओपन ऑफर के माध्यम से TCNS क्लोथिंग के फाउंडिंग प्रमोटर की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।


बयान में कहा गया है, "TCNS के लिए प्रमोटर हिस्सेदारी और ओपन ऑफर का मूल्य 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 1650 करोड़ रुपये है, जो इसे भारतीय फैशन स्पेस में सबसे बड़े सौदों में से एक बनाता है। 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में TCNS क्लोथिंग का कारोबार 896.05 करोड़ रुपये का था। कंपनी को उम्मीद है कि यह सौदा 9-12 महीनों में पूरा हो जाएगा।

503 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है डील

अधिग्रहण की लागत या जिस कीमत पर शेयरों का अधिग्रहण किया गया है, उस पर ABFRL ने कहा कि यह "503 रुपये प्रति बिक्री शेयरों के विचार पर है, हालांकि यह SPA के तहत एडजस्टमेंट के अधीन है।" बयान के मुताबिक ओपन ऑफर 503 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर की जा रही है, जिसे SAST रेगुलेशन के अनुसार तय किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।