कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के सीके बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) में 72.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीसीआई ने आज इसकी जानकारी दी है। अदाणी ग्रुप ने पिछले साल अक्टूबर 2024 में ऐलान किया था कि 8100 करोड़ रुपये की इक्विटी वैल्यू पर ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के लिए बाइंडिंग एग्रीमेंट साइन किया है। इस अधिग्रहण से अदाणी सीमेंट की क्षमता में सालाना 16.6 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी। अदाणी सीमेंट इस सेक्टर में अंबुजा सीमेंट्स के कारोबार कर रही है।
दो चरण में Orient Cement की अधिग्रहण कर रही Ambuja Cements
ओरिएंट सीमेंट और अंबुजा सीमेंट्स के बीच लेन-देन दो चरणों की अधिग्रहण प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2024 को दो शेयर पर्चेज एग्रीमेंट्स से शुरू हुए थे। इसके तहत पहले चरण में ओरिएंट सीमेंट में अंबुजा सीमेंट्स 46.80 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसमें से 37.90 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर ग्रुप से और बाकी 8.90 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर से लेनी है।
दोनों कंपनियों के बारे में
अंबुजा सीमेंट्स के देश में 22 इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट्स हैं। इसके अलावा 10 बल्क सीमेंट टर्मिनल्स और 21 ग्राइंडिंग यूनिट्स हैं। यह अदाणी ग्रुप के तहत अदाणी सीमेंट की सीमेंट और बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी है। वहीं ओरिएंट सीमेंट की बात करें तो तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इसकी तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। इसका डिस्ट्रीब्यूशन देश के 10 राज्यों में फैला हुआ है।
अंबुजा सीमेंट्स का कहना था कि ओरिएंट सीमेंट के प्रस्तावित अधिग्रहण से कॉम्पटीशन से जुड़ी कोई चिंता नहीं खड़ी होगी, इससे सीसीआई को मार्केट तय करने में सहूलियत मिली। हालांकि अपने मूल्यांकन में सीसीआई ने दो अहम बाजारों का जिक्र किया जैसे कि तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात में ग्रे सीमेंट को बनाने और बिक्री को कवर करने वाले ब्रॉड मार्केट और तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के नैरो मार्केट का।