Credit Cards

Adani Group का कर्ज 21% बढ़ा, ग्लोबल बैंकों से लिया लोन, 4 चार्ट में समझें ग्रुप की पूरी वित्तीय सेहत

अदाणी ग्रुप (Adani Group) का कर्ज पिछले एक साल में करीब 21 फीसदी बढ़ा है। वहीं इस कर्ज में ग्लोबल बैंकों की हिस्सेदारी बढ़कर एक तिहाई के पास पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग ने अदाणी ग्रुप की वित्तीय सेहत से जुड़ी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हालांकि इस दौरान अदाणी ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर हुई है

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी ग्रुप की 7 मुख्य कंपनियों का कर्ज मार्च महीने के अंत में 2.3 लाख करोड़ रुपये रहा

अदाणी ग्रुप (Adani Group) का कर्ज पिछले एक साल में करीब 21 फीसदी बढ़ा है। वहीं इस कर्ज में ग्लोबल बैंकों की हिस्सेदारी बढ़कर एक तिहाई के पास पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग ने अदाणी ग्रुप की वित्तीय सेहत से जुड़ी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मार्च तिमाही के अंत में अदाणी ग्रुप ने अपना करीब 29 फीसदी कर्ज ग्लोबल इंटरनेशनल बैंकों से लिया है। यह जानकारी इसलिए अहम है क्योंकि 7 साल पहले अदाणी ग्रुप को कर्ज देने वालों की सूची में ये ग्लोबल इंटरनेशनल बैंक शामिल नहीं थे। हालांकि कर्ज में बढ़ोतरी के बावजूद आंकड़े यह भी बताते हैं इस दौरान अदाणी ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर हुई है।

ग्रुप को फाइनेंस और लोन देने वालों में नए नाम जुड़ना बताता है कि गुजरात मुख्यालाय वाला अरबपति गौतम अदाणी का समूह कितनी तेजी से बढ़ा है और यह ऑस्ट्रेलिया से लेकर इजराइल तक में अपने व्यावसायिक हितों के साथ कैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा हुआ है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ाव के साथ इसकी ग्रुप पर निगरानी भी बढ़ी है। हाल ही में एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने इस पर व्यापक कॉरपोरेट फ्रॉड में शामिल होने का आरोप लगाया था।


यह भी पढ़ें- Tata Motors : चौथी तिमाही में मजबूत नतीजों की उम्मीद, 3 हफ्ते में 20% चढ़ गया शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 मुख्य कंपनियों का कर्ज मार्च महीने के अंत में 20.7 फीसदी बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपये (28 अरब डॉलर) रहा। अदाणी ग्रुप का कर्ज पिछले कुछ सालों में कैसे बढ़ा है, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

Adani Group Gross Debt Has Risen |

अदाणी ग्रुप ने इन आरोपों से बार-बार इनकार किया और निवेशकों को भरोसा बनाए रखने के लिए उनके साथ बैठकें की और अपने कुछ कर्ज का समय से पहले भुगतान किया। हालांकि इसके बावजूद अभी तक यह ग्रुप हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अपने शेयरों और डॉलर बॉन्ड्स में आई तगड़ी गिरावट से उबर नहीं पाया है।

ब्लूमबर्ग केआंकड़ों से पता चलता है कि मार्च तिमाही के अंत में अदाणी ग्रुप ने अपना 39 फीसदी कर्ज बॉन्ड्स के जरिए लिया हुआ है। जबकि ग्लोबल अंतरराष्ट्रीय बैंकों से 29 फीसदी कर्ज आया है। अदाणी ग्रुप के कर्ज में ग्लोबल अंतरराष्ट्रीय बैंकों की हिस्सेदारी कैसे बढ़ी है, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

The Share of Global Banks in Adani Borrowings Has Grown |

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में अदाणी ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर हुई है। वित्त वर्ष 2023 के अंत में ग्रुप का नेट डेट-टू-EBITDA रेशियो करीब 3.2 गुना था, जो कि दस साल पहले यानी 2013 में 7.6 हुआ करता था। नीचे दिए चार्ट में आप इस आंकड़े को देख सकते हैं-

A Key Debt Metric for Adani Group Firms Has Improved | The group's net debt-to-Ebitda ratio is at a level considered healthy

अदाणी ग्रुप के तेज ग्रोथ और नए-नए कारोबार में एंट्री के साथ इसका ग्रॉस एसेट्स भी इस दौरान काफी तेजी से बढ़ा है। पिछले 5 सालों में ग्रुप का ग्रॉस एसेट्स दोगुना हो गया है। नीचे दिए चार्ट में आप इस आंकड़े को देख सकते हैं-

Adani Group Firms' Gross Assets Surged Amid Rapid Growth | Value of assets rose as group expanded into data centers to cement, media and alumina 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।