वोडाफोन आइडिया के बाद अब भारती एयरटेल और भारती हेक्साकॉम ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया मामले में राहत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। तर्क दिया गया है कि बिना छूट के लायबिलिटी जारी रहने से न केवल उनके ऑपरेशंस पर बल्कि पूरे टेलिकॉम सेक्टर पर असर पड़ेगा। अपनी याचिका में भारती कंपनियों ने कहा, "AGR बकाया ने दोनों भारती कंपनियों की बहुत जरूरी आक्रामक नेटवर्क रोलआउट जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है... छूट के अभाव में भारती कंपनियों और पूरे टेलिकॉम सेक्टर का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।"
