Air India-Vistara Merger: टाटा ग्रुप (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) और विस्तारा (Vistara) के विलय को लेकर अहम सवाल अब प्रतिस्पर्धा को लेकर खड़ा हो गया है। हालांकि दोनों विमान कंपनियों ने सफाई दी है कि इस विलय से कॉम्पटीशन पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा क्योंकि विलय के बाद जिन रास्तों पर इनकी फ्लाइट्स होंगी, उनमें अधिकतर पर कॉम्पटीशन मौजूद है। टाटा सन्स (Tata Sons) की एयर इंडिया और विस्तारा ने कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से ये बातें कही हैं। इसका खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट से हुआ है और मनीकंट्रोल इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
