Multibagger Stocks: 40 हजार के निवेश पर बनाया करोड़पति, अब डिविडेंड बांट रही यह कंपनी, ये है रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stocks: पिग आयरन और आयरन कास्टिंग इंडस्ट्री की इस दिग्गज कंपनी के शेयर इस महीने 3 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 40 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब यह कंपनी वित्त वर्ष 2023 के लिए 60 फीसदी डिविडेंड बांटने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Kirloskar Ferrous के शेयर 5 जुलाई 2001 को महज 1.87 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 25440 फीसदी ऊपर 477.60 रुपये में मिल रहा है यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी करीब 255 गुना बढ़ गई और महज 40 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: पिग आयरन और आयरन कास्टिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous) के शेयर इस महीने 3 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 40 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब यह कंपनी वित्त वर्ष 2023 के लिए 60 फीसदी डिविडेंड बांटने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। आज की बात करें तो इसके शेयर दिन के आखिरी में बीएसई पर 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 477.60 रुपये (Kirloskar Ferrous Share Price) के भाव पर बंद हुआ है।

    कितना मिलेगा डिविडेंड और क्या है रिकॉर्ड डेट

    किर्लोस्कर फेरस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 12 मई की बैठक में 3 रुपये के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी गई। 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर यह डिविडेंड 60 फीसदी है। वित्त वर्ष 2022-23 के इस फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 जुलाई फिक्स की गई है।


    दिल्ली पुलिस का हेडक्वॉर्टर बनाने वाली PKH का IPO रद्द, बोली बंद होने के बाद इस कारण हुआ यह फैसला

    मल्टीबैगर साबित हुआ है Kirloskar Ferrous

    किर्लोस्कर फेरस के शेयर 5 जुलाई 2001 को महज 1.87 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 25440 फीसदी ऊपर 477.60 रुपये में मिल रहा है यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी करीब 255 गुना बढ़ गई और महज 40 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए। ऐसा नहीं है कि इसने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही अच्छा रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने बढ़िया मुनाफा दिया है।

    पिछले साल 6 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 188 रुपये पर था। इसके बाद 11 महीने में ही यह 170 फीसदी से अधिक उछलकर 14 जून 2023 को 508.50 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि फिर शेयरों की तेजी थमी और इस हाई लेवल से फिलहाल यह 4 फीसदी से भी ज्यादा नीचे है।

    Veefin Solutions की मार्केट में सुस्त एंट्री, हर शेयर पर निवेशकों को इतना मुनाफा

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    किर्लोस्कर ग्रुप ऑफ कंपनीज की कंपनी किर्लोस्कर फेरस 1991 में बनी थी। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक एक बिलियन डॉलर यानी 100 करोड़ डॉलर (करीब 8210.85 करोड़ रुपये) की कंपनी बनने की है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च 2023 तिमाही में इसे 81.85 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 65.26 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था यानी इसका मुनाफा सालाना आधार पर 20 फीसदी से अधिक बढ़ गया। रेवेन्यू की बात करें तो मार्च तिमाही में इसे 990.98 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जबकि एक साल पहले की समान अवधि में इसे 900.56 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।