Get App

Air India को हायर करने होंगे 6,500 से अधिक पायलट, 470 विमान खरीदने का एयरलाइन ने दिया है ऑर्डर

एयर इंडिया (Air India) ने हाल ही 470 नए विमानों को खरीदने का ऑर्डर दिया है। इंडस्ट्री के जानकरों को कहना है कि एयर इंडिया को इन विमानों को उड़ाने के लिए 6,500 से अधिक पायलटों को हायर करने की जरूरत होगी। एयर इंडिया ने विमानों का ये ऑर्डर एयरबस और बोइंग को संयुक्त रूप से दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 17, 2023 पर 7:28 PM
Air India को हायर करने होंगे 6,500 से अधिक पायलट, 470 विमान खरीदने का एयरलाइन ने दिया है ऑर्डर
फिलहाल एयर इंडिया के पास करीब 1,600 पायलट हैं

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) ने हाल ही 470 नए विमानों को खरीदने का ऑर्डर दिया है। इंडस्ट्री के जानकरों को कहना है कि एयर इंडिया को इन विमानों को उड़ाने के लिए 6,500 से अधिक पायलटों को हायर करने की जरूरत होगी। एयर इंडिया ने विमानों का ये ऑर्डर जहाज बनाने वाली दो कंपनियों- एयरबस और बोइंग को संयुक्त रूप से दिया है। इसे एयरलाइंस इंडस्ट्री का अबतक का सबसे बड़ा खरीद ऑर्डर बताया जा रहा है। फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में करीब 113 विमान हैं और इन्हें उड़ाने के लिए एयरलाइंस के पास करीब 1,600 पायलट हैं।

हाल के दिनों में ऐसे कई मामलों में जब एयरलाइन को क्रू की कमी के कारण अपने लंबी दूरी की हवाई उड़ानों को रद्द या रिशेड्यूल करना पड़ा था।

एयर इंडिया की बाकी दो सब्सिडियरी- एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया के पास करीब 850 पायलट हैं, जो उनके 54 विमानों को उड़ाते हैं। वहीं टाटा ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर विस्तार के पास 600 से अधिक पायलट है। विस्तारा के पास करीब 53 विमानों का बेड़ा है।

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा और एयरएशिया इंडिया के पास कुल मिलाकर करीब 3 हजार पायलट हैं, जो उनके 220 विमानों के संयुक्त बेड़े को उड़ाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें