Get App

इंडिया में जन्मे Ajay Banga बन सकते हैं World Bank के चीफ, जानिए उनके बारे में 5 बड़ी बातें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पद के लिए अमेरिका का नॉमिनी नियुक्त किया है। वह David Malpass की जगह लेंगे। उन्होंने इस साल जून में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Malpass को World Bank का प्रेसिडेंट नियुक्त किया था

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 24, 2023 पर 12:16 PM
इंडिया में जन्मे Ajay Banga बन सकते हैं World Bank के चीफ, जानिए उनके बारे में 5 बड़ी बातें
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि दुनिया में घोर गरीबी खत्म करने के वर्ल्ड बैंक के मकसद को हासिल करने में बंगा का अनुभव काम आएगा।

दुनिया में राजनीति, फाइनेंस, उद्योग, विज्ञान सहित कई क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोगों की धाक बढ़ रही है। इस कड़ी में नया नाम अजय बंगा (Ajay Banga) का है। अब तक उनकी पहचान प्राइवेट फाइनेंस की दुनिया तक सीमित थी। अब वह दुनियाभर में विकास परियोजनाओं के लिए फंड उपलब्ध कराने वाले वर्ल्ड बैंक (World Bank) का चीफ बनने जा रहे हैं। अमेरिका ने 23 फरवरी को बंगा को वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पद के लिए अपना नॉमिनी घोषित किया है। वह मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ हैं। बंगा का जन्म इंडिया में हुआ था। अगर वह वर्ल्ड बैंक की कमान संभाल लेते हैं तो पहली बार इंडिया में जन्म लेने वाला कोई व्यक्ति इस बहुपक्षीय फाइनेंशियल ऑर्गेनाइजेशन का प्रेसिडेंट बनेगा।

इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है, "इतिहास से इस अहम मौके पर वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व करने के लिए बंगा सही व्यक्ति है। उन्हें क्लाइमेट चेंज सहित हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों के लिए पब्लिक-प्राइवेट संसाधन जुटाने का व्यापक अनुभव है।" अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि दुनिया में घोर गरीबी खत्म करने के वर्ल्ड बैंक के मकसद को हासिल करने में बंगा का अनुभव काम आएगा। वह इस संस्थान के विकास में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

भारत में जन्म लेने वाला पहला व्यक्ति नॉमिनी बना

इससे पहले भारत में जन्म लेने वाला कोई व्यक्ति वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पद के लिए नॉमिनी नहीं बना था। अगर वह प्रेसिडेंट नियुक्त होते हैं तो वह David Malpass की जगह लेंगे। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियुक्त किया था। Malpass ने कुछ हफ्ते पहले जून में पद छोड़ने का ऐलान किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें