"AI कुछ भी कर सकता है, लेकिन अजीत जैन की जगह कोई नहीं ले सकता", बर्कशायर हैथवे के AGM में बोले वॉरेन बफे

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने शनिवार 3 मई को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तमाम वादों के बावजूद, उनका भरोसा आज भी अनुभवी इंसानों के लीडरशिप है। खासतौर से बर्कशायर के वाइस चेयरमैन अजित जैन पर, जो कंपनी के इंश्योरेंस ऑपरेशंस को देखते हैं। उन्होंने कहा कि AI कुछ भी कर सकता है, लेकिन वह अजीत जैन के अनुभव की जगह नहीं ले सकता

अपडेटेड May 03, 2025 पर 9:08 PM
Story continues below Advertisement
अजित जैन ने बताया कि बर्कशायर हैथवे की बीमा शाखाओं में AI का इस्तेमाल अभी प्रारंभिक चरण में है

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने शनिवार 3 मई को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तमाम वादों के बावजूद, उनका भरोसा आज भी अनुभवी इंसानों के लीडरशिप है। खासतौर से बर्कशायर के वाइस चेयरमैन अजित जैन पर, जो कंपनी के इंश्योरेंस ऑपरेशंस को देखते हैं। उन्होंने कहा कि AI कुछ भी कर सकता है, लेकिन वह अजीत जैन के अनुभव की जगह नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, “मैं अगले 10 सालों में AI में जो कुछ भी विकसित होगा, उसके बदले अजीत को कभी नहीं छोड़ूंगा।”

बफे ने कहा, "अगर मुझे इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी, कैश या दूसरे बिजनेसों में अगले 10 सालों तक $100 अरब निवेश करने का मौका मिले और मुझे दो विकल्प दिए जाए, पहला- दुनिया का सबसे उम्दा AI प्रोडक्ट और दूसरा, एक इंसानी लीडर जिसके हाथ में निर्णय हों — तो वे हमेशा अजित जैन को ही चुनेंगे।

बता दें कि अजित जैन पिछले तीन दशकों से बर्कशायर हैथवे के बीमा कारोबार की अगुवाई कर रहे हैं और कंपनी की ग्रोथ में उनकी भूमिका को बफेट कई बार "अमूल्य" बता चुके हैं। बर्कशायर का बीमा कारोबार न सिर्फ रेवेन्यू का एक बड़ा स्रोत है, बल्कि इससे मिलने वाले "फ्लोट" का इस्तेमाल कंपनी दूसरे सेक्टर्स में निवेश के लिए करती है।


अजीत जैन का संतुलित रुख

वहीं अजीत जैन ने AI को लेकर संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने AI की क्षमता को स्वीकार किया, लेकिन इसके प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। जैन ने कहा, "मेरे मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि AI वास्तव में गेम-चेंजर साबित होने जा रहा है। ययह इस बात को बदल देगा कि हम जोखिम का मूल्यांकन कैसे करते हैं, उसे कैसे तय करते हैं, बेचते हैं और अंततः क्लेम कैसे निपटाते हैं।"

जैन ने साफ कहा कि “हमने अभी तक इस अवसर में बहुत सारा पैसा लगाने का जानबूझकर प्रयास नहीं किया है। लोग अकसर नए और चलन में आए ट्रेंड्स को पकड़ने के लिए भारी रकम खर्च कर बैठते हैं। लेकिन हम ‘तेज या पहले’ चलने वालों में नहीं हैं। हम तब तक इंतजार करते हैं जब तक हमें पूरे जोखिम और अवसर की स्पष्टता नहीं मिल जाती।”

अभी तक बड़े पैमाने पर निवेश नहीं

बर्कशायर हैथवे की बीमा शाखाओं में AI का इस्तेमाल अभी प्रारंभिक चरण में है, और कंपनी ने अभी तक इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश नहीं किया है। उन्होंने कहा, “हमने अब तक AI में कोई बड़ा निवेश नहीं किया है, लेकिन जब भी सही मौका सामने आएगा, हम तुरंत कदम उठाने के लिए तैयार रहेंगे।”

यह भी पढ़ें- Berkshire Hathaway AGM: ट्रेड को हथियार की तरह नहीं किया जाना चाहिए इस्तेमाल- वॉरेन बफे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।