वडोदरा (गुजरात) में स्थित एमएनसी दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक USFDA से कैंसर के इलाज के लिए एक कैप्सूल बेचने की मंजूरी मिल गई। कंपनी ने आज सोमवार 14 नवंबर को इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी को अमेरिकी बाजार में साइक्लोफास्फेमाइड कैप्सूल (Cyclophosphamide Capsules) बेचने की मंजूरी मिल गई। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इसे यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) के जिस कैप्सूल को बेचने की मंजूरी मिली है, वह हिकमा फार्मा यूएसए इंक (Hikma Pharmaceuticals USA Inc) का जेनेरेकि वर्जन है।
