Amul MD: जयेन मेहता को मिला 5 साल का एक्सटेंशन, बने रहेंगे मैनेजिंग डायरेक्टर

Amul MD: जयेन मेहता को मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल (GCMMF) का पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। वो कंपनी में पिछले 34 साल से काम कर रहे हैं। उन्हें साल 2023 में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। GCMMF भारत का सबसे बड़ा फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) एंटरप्राइज है

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 11:10 AM
Story continues below Advertisement
Amul MD: जयेन मेहता इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) के लिए मार्केटिंग की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं।

जयेन मेहता को गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (अमूल) का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 2029-30 तक रहेगा। नवंबर के आखिरी में जीसीएमएमएफ की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था। GCMMF भारत का सबसे बड़ा फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) एंटरप्राइज है। कंपनी का 80,000 करोड़ रुपये का अनुअल ब्रांड सेल्स टर्नओवर है। यह गुजरात में 36 लाख दूध उत्पादकों का एक सहकारी संघ (cooperative federation) है। यह संघ 18 जिला दुग्ध संघों के अंतर्गत 18,600 ग्राम डेयरी सहकारी समितियों के जरिए काम करता है। यह कोऑपरेटिव संस्थान रोजाना 3 करोड़ लीटर से अधिक दूध बेचता है।

बता दें कि मेहता पिछले 34 सालों से GCMMF के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कई पदों पर काम किया है। मेहता इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (International Dairy Federation - IDF) के लिए मार्केटिंग की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं।

मेहता की अगुवाई में कंपनी ने बनाई दुनिया में पहचान


बता दें कि साल 2024 में मेहता को कैंपेन एशिया की एशिया पैसिफिक पावर लिस्ट का हिस्सा माना गया है। यह इस क्षेत्र के प्रभावशाली मार्केटिंग को सम्मानित करती है। मेहता की अगुवाई में अमूल ने दुनिया भर में सबसे मजबूत फूड एंड डेयरी ब्रांड के रूप में वैश्विक पहचान हासिल की है। जयेन मेहता ने अमूल दूध ब्रांड यूरोपीय बाजार में भी उतारा है। जयेन मेहता 1991 में अमूल से जुड़े और उन्होंने कंपनी के ब्रांड मैनेजर, ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर के रूप में काम किया। जयेन मेहता ने अप्रैल-सितंबर 2018 से अमूल डेयरी, आनंद के प्रभारी एमडी के रूप में भी काम किया है। GCMMF का सीओओ बनने से पहले मेहता GCMMF के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) थे।

जयेन मेहता ने जीते कई पुरस्कार

जयन मेहता सरदार पटेल विश्वविद्यालय (Sardar Patel University) से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके साथ ही ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आणंद, (Rural Management, Anand) गुजरात के पूर्व छात्र हैं। मेहता के लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने मार्केटिंग और लीडरशिप में कई पुरस्कार जीते हैं। जिसमें इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (IAA) इंडिया चैप्टर द्वारा जारी मार्केटर ऑफ द ईयर - FMCG फूड शामिल है। जयन मेहता को फुटबॉल देखना बहुत पसंद है और उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) देखने के लिए कतर (Qatar) की यात्रा भी की थी।

इजरायल की Tadiran Telecom भारत में बनाएगी IP फोन्स, हर साल लगाएगी ₹80 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।