आनंद महिंद्रा और TVS कंपनी के वेणु श्नीनिवासन सहित 4 लोगों को सरकार ने नियुक्त किया RBI बोर्ड में डायरेक्टर, जानिए डिटेल्स

भारत सरकार ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा, पंकज पेटल और वेणु श्रीनिवासन को भारत रिजर्व बैंक (RBI) के बोर्ड में पार्ट-टाइम गैर-सरकारी डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया

अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 8:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेणु श्रीनिवासन (बाएं) और आनंद महिंद्रा (दाएं) बने RBI बोर्ड में पार्ट-टाइम गैर-सरकारी डायरेक्टर

भारत सरकार ने मंगलवार 14 जून को उद्योगपति आनंद महिंद्रा, पंकज पेटल और वेणु श्रीनिवासन को भारत रिजर्व बैंक (RBI) के बोर्ड में पार्ट-टाइम गैर-सरकारी डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया। इनके अलावा अहमदाबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM-A) के पूर्व प्रोफेसर रविंद्र धोलकिया को भी RBI के बोर्ड में पार्ट-टाइम गैर-सरकारी डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है।

RBI ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि यह नियुक्ति 14 जून से प्रभावी हो गई है और अगले 4 सालों तक या अगले आदेश (जो भी जल्दी हो) तक लागू रहेगी।

बता दें कि आनंद महिंद्रा की गिनती देश के टॉप उद्योगपतियों में होती है। वह मुंबई मुख्यालय वाली मल्टीनेशनल कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन है। आनंद महिंद्रा जनवरी 2020 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था, जो देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।


यह भी पढ़ें- Taking Stock : उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

वहीं वेणु श्रीनिवासन TVS मोटर कंपनी के चेयरमैन एमिरेट्स हैं। वह 1979 में सुंदरम-क्लाईटोन के सीईओ बने थे, टीवीएस मोटर की होल्डिंग कंपनी है। उसी साल TVS मोटर कंपनी की स्थापना की गई थी।

पकंज आर पटेल, दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंस के चेयरमैन हैं। पटेल पहले से ही इन्वेस्ट इंडिया समेत कई संस्थानों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत चलते वाले नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन स्टीयरिंग ग्रुप (MSG) के सदस्य हैं। इसके अलावा वह IIM-उदयपुर के संचालन और सोसाइटी बोर्ड के चेयरमैन होने के साथ IIM-अहमदाबाद के संचालन बोर्ड के सदस्य भी हैं।

रविंद्र धोलकिया IIM-अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर हैं और वह सेंट्रल बैंक की अगुआई वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें क्षेत्रीय आर्थिक विकास, आर्थिक नीतियों के विश्लेषण, इंटरनेशनल इकोनॉमी और हेल्थ इकोनॉमी में काफी लंबा अनुभव है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।