iPhone 13 और 14 के बाद अब Airpods भी भारत में ही बनाएगा Apple, सप्लायर्स को प्रोडक्शन शिफ्ट करने को कहा

लक्सशेयर प्रिसिजन इंडस्ट्री, iPhone निर्माता के लिए एक चीन के सप्लायर, और इसकी यूनिट्स भी Apple को भारत में AirPods बनाने में मदद करने की योजना बना रही हैं

अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 3:02 PM
अब Airpods भी भारत में ही बनाएगा Apple

Apple iPhone असेंबलर फॉक्सकॉन (Foxconn) भारत में बीट्स हेडफोन (Beats headphones) बनाने की तैयारी कर रहा है। Reuters की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उम्मीद है कि देश में AirPods का प्रोडक्शन भी होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, लक्सशेयर प्रिसिजन इंडस्ट्री, iPhone निर्माता के लिए एक चीन के सप्लायर, और इसकी यूनिट्स भी Apple को भारत में AirPods बनाने में मदद करने की योजना बना रही हैं।

Nikkei अखबार ने कहा, हालांकि, लक्सशेयर अभी के लिए अपने वियतनामी एयरपॉड्स के प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। भारत में Apple प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन शुरू करने में अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में इसकी रफ्तार धीमी हो सकती है।


टेक दिग्गज iPhone के कुछ प्रोडक्ट्स को चीन से भारत समेत दूसरे बाजारों में शिफ्ट कर रही है। उसने इस साल की शुरुआत में iPhone 13 का निर्माण भी भारत में शुरू कर दिया। साथ ही कंपनी iPad टैबलेट को भी यहां असेंबल करने की प्लानिंग बना रही है।

इसके अलावा कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने लेटेस्ट iPhone 14 को भारत में बनाने की अपनी योजना की घोषणा की।

Apple के एक दिन में डूब गए 9.72 लाख करोड़ रुपये, बिकवाली की आंधी में इन दिग्गज टेक कंपनियों को भी लगा झटका

Bloomberg न्यूज की मंगलवार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से iPhone का एक्सपोर्ट अप्रैल से पांच महीनों में 1 अरब डॉलर को पार कर गया है और मार्च 2023 तक 12 महीनों में 2.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

Nikkei ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Apple के ये फैसले दिखाते हैं कि वो अब चीन की नीतियों के चलते, वहां से बाहर निकलना चाहता है।

भारत, मेक्सिको और वियतनाम जैसे दूसरे कई देश, चीन में COVID-19 लॉकडाउन और वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते तनाव के कारण अमेरिकी ब्रांडों को सप्लाई करने वाले कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स के लिए तेजी से अहम होते जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।