Apple के इंडिया प्लान को बड़ा झटका, Foxconn ने 300 चाइनीज इंजीनियर्स चीन भेजे

Foxconn इंडिया में Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। एपल का प्लान इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का है। इसके लिए बेंगलुरु में एक नया बड़ा प्लांट बन रहा है। इसमें जल्द उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
इंडिया में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री से चाइनीज एंप्लॉयीज को वापस बुलाने के फैसले से एपल की नई iPhone 17 सीरीज के एक्सपोर्ट प्लान पर भी असर पड़ सकता है।

इंडिया में आईफोन का उत्पादन बढ़ाने के एपल के प्लान को बड़ा झटका लगा है। फॉक्सकॉन ने 300 से ज्यादा इंजीनियर्स और टेक्निशियंस को इंडिया में अपनी फैक्ट्री से चीन वापस भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि इससे इंडिया को लेकर एपल के प्लान में बड़ी बाधा आ सकती है। इसका असर एपल की आने वाली आईफोन 17 सीरीज के एक्सपोर्ट प्लान पर भी पड़ सकता है। फॉक्सकॉन ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया है, जब चीन पहले से रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के रास्ते में बाधा खड़ी कर रहा है। इंडिया में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई जरूरी है।

एपल के इंडिया प्लान को बड़ा झटका

एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, "इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के Apple के प्लान पर बड़ा असर पड़ेगा, जो एक बड़ी प्रॉब्लम है। यह एक सरकार और दूसरी सरकार के बीच का मसला है। MeitY को इस मसले के बारे में बता दिया गया है। यह समस्या करीब दो महीने पहले शुरू हुई थी। अथॉरिटीज इस मसले से अवगत हैं... कंपनियां या इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस मसले को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कर सकते।"


फॉक्सकॉन सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर

Foxconn इंडिया में Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। एपल का प्लान इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का है। इसके लिए बेंगलुरु में एक नया बड़ा प्लांट बन रहा है। इसमें जल्द उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। Foxconn इंडिया में जुलाई तक मध्य तक 1,000 नई भर्तियां करने जा रही है। इससे इंडिया में उसके एंप्लॉयीज की संख्या बढ़कर करीब 40,000 हो जाएगी। फॉक्सकॉन ने अलग से हैदराबाद में एयरपॉड का उत्पादन शुरू किया है, जो एक्सपोर्ट के लिए है।

आईफोन 17 सीरीज के प्लान पर भी असर

एक दूसरे सूत्र ने बताया कि इंडिया में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री से चाइनीज एंप्लॉयीज को वापस बुलाने के फैसले से एपल की नई iPhone 17 सीरीज के एक्सपोर्ट प्लान पर भी असर पड़ सकता है। खासकर Pro line-up पर असर पड़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी फॉक्सकॉन पर है। ताइवान की इस कंपनी ने इस साल की शुरुआत में नए मॉडल्स का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया था। ट्रायल प्रोडक्शन में Tata Electronics मदद कर रही है। Apple ने सितंबर के मध्य में आईफोन 17 सीरीज को पेश किया था।

रेयर अर्थ मिनरल्स की कम सप्लाई एक बड़ी समस्या

एक सूत्र ने बताया, "फॉक्सकॉन चीन लौटने वाले एंप्लॉयीज की जगह भरने के लिए ताइवान और वियतनाम के वर्कर्स को बुला सकती है। ऐसा होने पर एपल के प्लान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि कंपनी के पास काफी आर्थिक ताकत है। लेकिन, रेयर अर्थ मिरल्स की सप्लाई एपल के लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है।" यह ध्यान में रखना जरूरी है कि चीन अब भी एपल के लिए सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब है। लेकिन, फॉक्सकॉन ने पिछले कुछ सालों में इंडिया में अपना उत्पादन बढ़ाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।