Get App

Axis Bank-Max Life deal: IRDAI ने Axis Bank पर लगाई 2 करोड़ रुपये पेनाल्टी, जानिए क्या है पूरा मामला

पेनाल्टी की रकम में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पर लगाई गई 1 करोड़ रुपये की पेनाल्टी भी शामिल है। आईआरडीए ने कहा है कि एक्सिस बैंक ने शेयरों के ट्रांसफर में नियमों का उल्ल्घन किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 4:58 PM
Axis Bank-Max Life deal: IRDAI ने Axis Bank पर लगाई 2 करोड़ रुपये पेनाल्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
पिछले साल मैक्स ग्रुप ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 13 फीसदी हिस्सेदारी एक्सिस बैंक को बेची थी।

IRDAI ने Axis Bank पर 2 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। उस यह पैसा 21 दिन के अंदर चुकाने को कहा गया है। बीमा नियामक ने एक्सिस बैंक को Axis Bank-Max Life Insurance Deal में नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया। IRDAI ने इस मामले में 14 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाया।

पेनाल्टी की रकम में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पर लगाई गई 1 करोड़ रुपये की पेनाल्टी भी शामिल है। आईआरडीए ने कहा है कि एक्सिस बैंक ने शेयरों के ट्रांसफर में नियमों का उल्ल्घन किया है, जिसके चलते यह पेनाल्टी लगाई गई है। एक्सिस बैंक प्राइवेट बैंक है। यह देश के बड़े बैंकों में से एक है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की मंदी भारत के लिए शुभ, स्टॉक मार्केट जल्द भरेगा नई उड़ान: सौरभ मुखर्जी

पिछले साल लंबे इंतजार के बाद मैक्स ग्रुप ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 13 फीसदी हिस्सेदारी एक्सिस बैंक को बेची थी। इसके बाद वह इस इंश्योरेंस कंपनी का को-प्रमोटर बन गया। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज Max Life की होल्डिंग कंपनी है। उसने अपनी बीमा कंपनी की 12.99 फीसदी हिस्सेदारी एक्सिस बैंक और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों को बेची थी। इनमें एक्सिस कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटीज शामिल थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें