Bank of India Q3: मुनाफे में 12% की बढ़ोतरी, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार, शेयर 4% से ज्यादा टूटा

बैंक ऑफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपए पर रहा है। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,027.4 करोड़ रुपए पर रहा था। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 5,594.3 करोड़ रुपए पर रही है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 1:52 PM
स्टॉक का 52 वीक हाई 103.50 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 40.40 रुपये पर है। आज यह शेयर 98.90 रुपये पर खुला था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bank of India Q3: बैंक ऑफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपए पर रहा है। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,027.4 करोड़ रुपए पर रहा था। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 5,594.3 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 64.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 3,408 करोड़ रुपए रही थी।

    31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 8.51 फीसदी से घटकर 7.66 फीसदी पर और नेट NPA 1.92 फीसदी से घटकर 1.61 फीसदी पर आ गया है।

    रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस NPA 42,014 करोड़ से घटकर 38,884 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 8,836.2 करोड़ रुपए से घटकर 7,646.2 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही -दर-तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 1,912 करोड़ रुपए से घटकर 1,879 करोड़ रुपए पर आ गई है।


    फिलहाल 1.37 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 4 रुपये यानी 4.19 फीसदी की गिरावट के साथ 93.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 103.50 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 40.40 रुपये पर है। आज यह शेयर 98.90 रुपये पर खुला है। बता दें कि 1 हफ्ते में यह स्टॉक 2.23 फीसदी भागा है जबकि 1 महीने में इसमें 3.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में यह शेयर 72.77 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।