Get App

Binance में अरबों डॉलर के हैक का अंदेशा, क्रिप्टो एक्सचेंज ने डिपॉजिट और विड्रॉल रोके

Binance के को-फाउंडर चांगपेंग झाओ का कहना है कि हो सकता है कि एक्सचेंज हैक हुआ हो। लेकिन उन्हें भरोसा है कि यूजर्स के सभी फंड सुरक्षित रहेंगे और उनकी पूरी भरपाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर क्रिप्टो एक्सचेंज ने डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 2:42 PM
Binance में अरबों डॉलर के हैक का अंदेशा, क्रिप्टो एक्सचेंज ने डिपॉजिट और विड्रॉल रोके
बाइनेन्स का कहना है कि अभी लगभग 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज है।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेन्स (Binance) में एक बड़े हैक का अंदेशा है। एहतियात के तौर पर कंपनी ने सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है। कंपनी ऐसी घटना की जांच कर रही है, जिसके कारण अरबों डॉलर की संपत्ति फ्रीज हो गई है। इस बात का डर जताया जा रहा है कि यह कथित हैक अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी बन सकती है। इस वाकये के सामने आने के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइनेन्स ने X पर एक पोस्ट में कहा, "हम इस समस्या को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बाइनेन्स सभी नुकसानों की भरपाई करेगी। एहतियात के तौर पर हमने सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को अस्थायी रूप से रोक दिया है। हमारी टीम सुरक्षा जांच कर रही है, फंड को फ्रीज कर रही है और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।" बाइनेन्स का कहना है कि अभी लगभग 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज है, लेकिन यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक रूप से ज्ञात क्रिप्टो हैक फरवरी 2025 में 'बायबिट' (Bybit) एक्सचेंज पर हुआ था। इसमें हैकर्स ने लगभग 1.5 अरब डॉलर के टोकन चुरा लिए थे।

क्या बोले को-फाउंडर चांगपेंग झाओ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें