Bitcoin फिर $96000 के पार, इस कारण बढ़ी चमक, आगे ये है रुझान

BitCoin Price: पिछले साल 2025 की सुस्ती के बाद अब मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन ने रफ्तार पकड़ी है। आज तो उछलकर यह $96 हजार के पार चला गया। जानिए बिटक्वॉइन के भाव में तेजी की वजह क्या है और आने वाले समय में क्या रुझान है? इसे लेकर बाजार के जानकारों का क्या कहना है?

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 12:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल 2025 में BitCoin की चमक काफी धुंधली पड़ी थी और 6% से अधिक फिसला था। हालांकि इस साल 2026 की शुरुआत से बिटक्वॉइन ने रिकवरी शुरू की और फिर दिसंबर के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आने पर इनकी चमक और बढ़ गई।

Bitcoin Price: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन ने आज 14 जनवरी को $96 हजार का लेवल पार कर दो महीने के हाई पर पहुंच गया। इस साल अब तक बिटक्वॉइन ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है अब तक 10% से भी अधिक ऊपर चढ़ा है। कॉइनमार्केटकैप पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक फिलहाल यह 3.25% के उछाल के साथ $95,008.92 पर है। वहीं इंट्रा-डे में इसने 5% से अधिक की बढ़त के साथ $96,011.62 का लेवल पार किया था। आगे की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बिटक्वॉइन की चमक आगे भी मजबूत बनी रहने वाली है।

क्यों बढ़ी BitCoin की चमक?

पिछले साल 2025 में बिटक्वॉइन की चमक काफी धुंधली पड़ी थी और 6% से अधिक फिसला था। हालांकि इस साल 2026 की शुरुआत से बिटक्वॉइन ने रिकवरी शुरू की और फिर दिसंबर के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आने पर इनकी चमक और बढ़ गई। अमेरिका में ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने खुलासा किया कि दिसंबर महीने में एनुअल इनफ्लेशन 2.7% रहा जोकि नवबंर के मुकाबले लगभग स्थिर रहा और एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक ही रहा। कोर इनफ्लेशन (फूड और एनर्जी को छोड़कर) भी 2.6% रहा जोकि 2.7% के अनुमान के मुकाबले कम रहा और नवंबर महीने के हिसाब से ही रहा। कॉइनमार्केटकैप पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इन आंकड़ों के सामने आने के पहले बिटक्वॉइन $92 हजार के नीचे था लेकिन फिर ये इनके जारी होने के बाद कुछ ही मिनटों में यह $1500 उछल पड़ा।


अब आगे क्या है रुझान?

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग से बातचीत में आर्कटिक डिजिटल के रिसर्च हेड जस्टिन डी’एनेथन (Justin d’Anethan) का मानना कि मीडियम टर्म में निवेशक 'गोल्ड कैच-अप नैरेटिव' के तहत बिटक्वॉइन में अधिक निवेश कर सकते हैं। 'गोल्ड कैच-अप नैरेटिव' का इस्तेमाल वित्तीय मार्केट में उस स्थिति को बताने के लिए किया जाता है जिसमें खास एसेट्स जैसे कि गोल्ड माइनिंग स्टॉक्स, चांदी या बिटक्वॉइन तक की वैल्यू बढ़ेगी ताकि वे गोल्ड में पहले से ही हो रही अहम तेजी के साथ तालमेल बिठा सकें या उसकी बराबरी कर सकें।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सिर्फ बिटक्वॉइन ही नहीं बल्कि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो फिलहाल ग्रीन जोन में हैं। यहां टॉप-10 क्रिप्टो के मौजूदा भाव के साथ-साथ पिछले 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल्स दी जा रही है।

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव  एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) $95,008.92 3.25% 2.56%
एथेरियम (Ethereum) $3,337.50 6.68% 2.57%
टेथर (Tether) $0.9994 0.06% 0.01%
एक्सआरपी (XRP) $2.15 4.46% (-)5.20%
बीएनबी (BNB) $939.23 2.92% 2.74%
सोलाना (Solana) $144.74 3.06% 4.23%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9997 0.00% 0.00%
ट्रॉन (Tron) $0.3039 1.75% 3.18%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1484 6.92% 0.13%
कार्डानो (Cardano) $0.4259 8.78% 3.50%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।