Crypto Price: Bitcoin में फिर आई गिरावट, बिटकॉइन को तगड़ी टक्कर दे रही है यह क्रिप्टोकरेंसी

Crypto Price: पिछले 24 घंटे में BitCoin समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में खरीदारी को लेकर निगेटिव रूझान दिख रहा है। बिटकॉइन के भाव एक बार फिर 21 हजार डॉलर के नीचे फिसल गए हैं

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 2:07 PM
वीकली तेजी के मामले में सोलाना बिटकॉइन से होड़ ले रही है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन (BitCoin) समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में खरीदारी को लेकर आज 16 सितंबर को निगेटिव रूझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो एक बार फिर इसके भाव में गिरावट दिख रही है। एक दिन पहले यह 22 हजार डॉलर के ऊपर ट्रेड हो रहा था लेकिन अब यह 9.58 फीसदी टूटकर 21 हजार के नीचे फिसल गया और 20356 डॉलर (16.18 लाख करोड़ रुपये) के भाव पर मिल रहा है।

वीकली बात करें तो तेजी के मामले में सोलाना बिटकॉइन से होड़ ले रही है। बिटकॉइन के भाव एक हफ्ते में 8.51 फीसदी मजबूत हुए हैं जबकि सोलाना के भाव में 7.84 फीसदी की उछाल आई है। वैश्विक स्तर पर क्रिप्टो मार्केट कैप 6.92 फीसदी की गिरावट के साथ 99.63 हजार करोड़ डॉलर पर रही। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में अधिकतर के भाव फिसले हैं।

IT Stocks in India: अमेरिकी मार्केट में हाहाकार से टूटे आईटी स्टॉक्स, 5% तक गिरे भाव, चेक करें सभी शेयरों की स्थिति


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट का रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में भाव में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 20,356.17 डॉलर (-) 9.63%
एथेरम (Ethereum) 1601.82 डॉलर (-) 7.54%
टेथर (Tether) 1 डॉलर (-) 0.02%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-) 0.00%
बीएनबी (BNB) 279.86 डॉलर (-) 4.92%
बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 0.99 डॉलर (-) 0.07%
एक्सआरपी (XRP) 0.34 डॉलर (-) 5.27%
कार्डानो (Cardano) 0.47 डॉलर (-) 5.72%
सोलाना (Solana) 33.53 डॉलर (-) 13.03%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.06 डॉलर (-) 4.55%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का रूझान दिख रहा है। कॉइनमार्केट कैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 99.14 हजार करोड़ डॉलर (7.92 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का कारोबार हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.92 फीसदी कम रहा। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 1.06 फीसदी गिरी है लेकिन अभी भी इसका डॉमिनेंस है और इसकी क्रिप्टो बाजार में करीब 39.12 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।