Get App

ITC analyst meet : मैनेजमेंट की डिमर्जर, इनवेस्टमेंट से जुड़ी योजनाओं पर ITC के शेयर चढ़े, क्या करें इनवेस्टर्स?

तीन साल में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें से 35-40 फीसदी एफएमसीजी की क्षमता बढ़ाने पर खर्च होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2021 पर 1:08 PM
ITC analyst meet : मैनेजमेंट की डिमर्जर, इनवेस्टमेंट से जुड़ी योजनाओं पर ITC के शेयर चढ़े, क्या करें इनवेस्टर्स?
ज्यादातर ब्रोकरेज ने आईटीसी में दी है खरीद की सलाह

Cigarette major ITC : सिगरेट कंपनी आईटीसी की 14 दिसंबर को हुई पहली इनवेस्टर्स मीट में सिगरेट बिजनेस पर टैक्सेशन, एफएमसीजी बिजनेस के लिए डिमर्जर प्लान और स्ट्रैटेजी पर चर्चा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिली।

इनवेस्टर्स मीट में, आईटीसी के टॉप मैनेजमेंट ने इस बात पर जोर दिया कि हेल्थ मिनिस्ट्री हर साल नियमित रूप से सिफारिशें करती हैं, साथ ही उसने अपने मुख्य सिगरेट बिजनेस पर भारी कर से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की।

चेयरमैन संजीव पुरी ने क्या कहा

मीट में शामिल एनालिस्ट्स के मुताबिक, आईटीसी चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा, “हम सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सरकार द्वारा विवेकशील फैसला लेने की उम्मीद करते हैं और उम्मीद है कि किसी भी मामले में टैक्सेशन में बढ़ोतरी सोच समझकर की जाएगी।” एनालिस्ट्स ने मनीकंट्रोल को बताया, कंपनी के डिमर्जर प्लान और एफएमसीजी बिजनेस के लिए उसकी स्ट्रैटजी इनवेस्टर्स मीट की अन्य खास बातें थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें