Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक अपने उन सभी कस्टमर्स के लिए फाइनल पेमेंट विंडो कल शाम को खोल देगी, जो पहले ही उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) के लिए 20,000 रुपये का भुगतान कर चुके हैं। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए कहा, “आप अपनी रिवॉल्युशन को घर लाने के और नजदीक पहुंचने जा रहे हैं।”
किस समय खुलेगी पेमेंट विंडो
इस महीने की शुरुआत में, ओला के चेयरमैन और ग्रुप एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया था, “स्कूटरों का बेड़ा इंतजार आपका इंतजार करता है। उन सभी कस्टमर्स के लिए ओला ऐप में फाइनल पेमेंट की विंडो 21 जनवरी को शाम 6 बजे खुल जाएगी, जो पहले ही 20 हजार रुपये का भुगतान कर चुके हैं। हम जनवरी और फरवरी में उन्हें भेज देंगे।”
कंपनी जनवरी और फरवरी के दौरान अपनी नई परचेज को डिसपैच कर देगी। कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि उसने उन सभी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर डिसपैच कर दिए हैं, जिन्होंने पिछले राउंड में ये खरीदे थे।
इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1 प्रो को क्रमशः 99,999 और 1,29,999 रुपये कीमत में लॉन्च के साथ बीते साल अगस्त में ग्रीन मोबिलिटी स्पेस उतरने वाली ओला ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर शॉर्टेज इश्यू का हवाला देते हुए अपने बहुप्रतीक्षित प्रोडक्ट्स की डिलिवरी टाइमलाइन टाल दी थीं।
कई बार टल चुकी हैं डिलिवरी की योजना
ओला इलेक्ट्रिक ने 499 रुपये में बुकिंग के बाद, अक्टूबर से डिलिवरी शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे नवंबर और फिर दिसंबर के मध्य तक के लिए टाल दिया गया।
सितंबर में जब ओला इलेक्ट्रिक ने ऑनलाइन परजेज प्रोसेस शुरू किया था तो अग्रवाल ने ऐलान किया था कि पहले दिन 600 करोड़ रुपये के स्कूटरों की बिक्री हुई है।
ओला इलेक्ट्रिक के एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कंपनी के उस प्लांट में किया जा रहा है, जिसे तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 500 एकड़ में स्थापित किया गया है। फैक्ट्री की शुरुआती चरण में 20 लाख ई-स्कूटर बनाने की क्षमता होगी और यह इसे भविष्य में 1 करोड़ यूनिट तक लेकर जाएगी। कुछ दिन पहले ही ओला के सीईओ ने कहा था कि फैक्ट्री हर दिन करीब 1000 स्कूटर का उत्पादन कर रही है।