Get App

Ola Electric जल्द खोलेगी फाइनल पेमेंट विंडो, जान लीजिए तारीख, समय और अन्य डिटेल

Ola Electric के उन सभी कस्टमर्स के लिए ओला ऐप में फाइनल पेमेंट की विंडो 21 जनवरी को शाम 6 बजे खुल जाएगी, जो पहले ही 20 हजार रुपये का भुगतान कर चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 3:50 PM
Ola Electric जल्द खोलेगी फाइनल पेमेंट विंडो, जान लीजिए तारीख, समय और अन्य डिटेल
ओला इलेक्ट्रिक अपने ई-स्कूटरों की डिलिवरी में देरी से जूझ रही है

Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक अपने उन सभी कस्टमर्स के लिए फाइनल पेमेंट विंडो कल शाम को खोल देगी, जो पहले ही उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) के लिए 20,000 रुपये का भुगतान कर चुके हैं। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए कहा, “आप अपनी रिवॉल्युशन को घर लाने के और नजदीक पहुंचने जा रहे हैं।”

किस समय खुलेगी पेमेंट विंडो

इस महीने की शुरुआत में, ओला के चेयरमैन और ग्रुप एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया था, “स्कूटरों का बेड़ा इंतजार आपका इंतजार करता है। उन सभी कस्टमर्स के लिए ओला ऐप में फाइनल पेमेंट की विंडो 21 जनवरी को शाम 6 बजे खुल जाएगी, जो पहले ही 20 हजार रुपये का भुगतान कर चुके हैं। हम जनवरी और फरवरी में उन्हें भेज देंगे।”

जनवरी और फरवरी में होगी डिसपैच

कंपनी जनवरी और फरवरी के दौरान अपनी नई परचेज को डिसपैच कर देगी। कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि उसने उन सभी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर डिसपैच कर दिए हैं, जिन्होंने पिछले राउंड में ये खरीदे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें