BT Group Layoff : UK की टेलीकॉम कंपनी का बड़ा ऐलान, 55000 कर्मचारियों की छंटनी का लिया फैसला

BT Group इस छंटनी को साल 2030 तक पूरा करेगी। बीटी ग्रुप में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 130000 है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट अर्निंग रिपोर्ट में कहा है कि 2030 तक कर्मचारियों की संख्या घटकर 75,000 और 90,000 के बीच हो जाएगी

अपडेटेड May 18, 2023 पर 8:27 PM
Story continues below Advertisement
बीटी ग्रुप (BT Group) ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी का ऐलान किया है।

BT Group Layoff : ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल प्रोवाइडर कंपनी बीटी ग्रुप (BT Group) ने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने आज गुरुवार को कहा कि लागत में कमी लाने के लिए वह 55000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी इस छंटनी को साल 2030 तक पूरा करेगी। बीटी ग्रुप में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 130000 है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट अर्निंग रिपोर्ट में कहा है कि 2030 तक कर्मचारियों की संख्या घटकर 75,000 और 90,000 के बीच हो जाएगी।

BT ग्रुप का बयान

कंपनी एक नैशनल फाइबर नेटवर्क बनाने पर काम कर रही है और इसके साथ ही साथ यह हाई-स्पीड 5G मोबाइल सर्विसेज को भी रोल आउट कर रही है। BT ग्रुप ने कहा कि एक बार फाइबर-ऑप्टिक ब्रॉडबैंड और 5G मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से शुरू हो जाने के बाद इसे बनाए रखने के लिए कंपनी को ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत नहीं होगी।


BT ग्रुप के CEO फिलिप जानसन ने कहा कि नया बीटी ग्रुप बेहतर भविष्य के साथ एक छोटा बिजनेस होगा। बता दें कि मंदी की आशंका के बीच दुनिया भर की कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है।

वोडाफोन 11000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

हाल ही में ब्रिटेन की ही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी। कंपनी की योजना अगले तीन साल में इन कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी को लेकर CEO ने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए वोडाफोन में बदलाव जरूरी है।

Shubham Thakur

Shubham Thakur

First Published: May 18, 2023 8:23 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।