यूनियन बजट 2023 - सरकारी बैंकों में खरीदारी का जोश कायम है। निफ्टी PSU BANK इंडेक्स लगातार चौथे दिन उछला है। INDIAN, CANARA, BANK OF BARODA में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। जोरदार नतीजों के बावजूद एक्सिस बैंक करीब डेढ़ परसेंट नीचे फिसला है। तीसरी तिमाही में मुनाफा 60 परसेंट से ज्यादा उछला है। 30 तिमाही की ऊंचाई पर NET INTEREST MARGIN पहुंचे । फिलहाल सेंसेक्स 175.35 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 61117.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 18165.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
