Get App

बजट 2023 से पहले इन शेयरों में आएगी रैली, जानिए किन स्टॉक्स पर है एक्सपर्ट्स का भरोसा

यूनियन बजट 2023- आस्था जैन ने बजट पिक्स के तौर पर सोलार इंडस्ट्रीज (Solar industries) को चुना है। उनका कहना है कि 4400 रुपये 4500 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। कंपनी के तिमाही नतीजे शानदार रहे है। बॉटम लाइन की बात करें तो 107 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 2:12 PM
बजट 2023 से पहले इन शेयरों में आएगी रैली, जानिए किन स्टॉक्स पर है एक्सपर्ट्स का भरोसा
यूनियन बजट 2023-बजट पिक्स के तौर पर भारत फोर्ज (BharatForge) को चुना है। उनका कहना है कि मंथली, वीकली चार्ट पर शेयर बेहतर नजर आ रहा है।

Budget 2023 Share Market Expectation: बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। शेयर बाजार उम्मीद कर रहा है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास ऐलान करेंगी जिनसे उन सेक्टर्स के शेयरों को बूस्ट मिलेगा। ऐसे में अगर आप बजट से पहले शेयर बाजार में कमाई के अच्छे मौके ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते है। कई दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स बताए हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। तो आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।

Budget 2023 Share Market Expectation: आस्था जैन की बजट पिक्स

आस्था जैन ने बजट पिक्स के तौर पर सोलार इंडस्ट्रीज (Solar industries) को चुना है। उनका कहना है कि 4400 रुपये 4500 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। कंपनी के तिमाही नतीजे शानदार रहे है। बॉटम लाइन की बात करें तो 107 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी पहली प्राइवेट सेक्टर कंपनी है जो डिफेस सेक्टर के लिए रेडी टू यूज एम्यूनेशन बना रही है। कंपनी की 65 देशों में पहुंच है और भारत में ही 29 मैन्यूफैक्चरिंग है। डिफेंस सेक्टर पर सरकार के फोकस से इस शेयर को बूस्ट मिलेगा। लिहाजा इसमें खरीदारी करने की सलाह है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें