बजट 2023- महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है ऐसे में बजट से महिलाओं की क्या उम्मीदें हैं। आइए डालते है विस्तार से एक नजर। महिला कारोबारियों की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मांग है कि महिलाओं के लिए जितनी योजना है, उसमें केटेगरी नहीं होनी चाहिए। सभी महिला को समान रूप से देखना चाहिए। योजना जितनी भी महिलाओं के लिए है उनके प्रचार प्रसार के लिए फंड होने चाहिए। तब जाकर महिला को पता चलेगा कि उनके लिए सरकार ने क्या-क्या योजना रखी है।
