Get App

Gold Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने बढ़ाई चिंता, सोना फिसला, अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

20 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते महंगाई की चिंताएं बढ़ गई

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 1:22 PM
Gold Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने बढ़ाई चिंता, सोना फिसला, अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
काइल रोडा ने कहा, "मध्य पूर्व में कुछ भू-राजनीतिक मुद्दों के भड़कने से तेल की कीमतों पर ऊपर की ओर दबाव पड़ा है, जिसका असर हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों पर भी दिखा है।

Gold Price Today: 20 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते महंगाई की चिंताएं बढ़ गई। वहीं दूसरी तरफ निवेशक अमेरिकी ब्याज दरों के भविष्य को लेकर संकेत पाने के लिए अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं। यहीं वजह है कि आज सोने की कीमतों पर नरमी देखने को मिल रही है।

0621 GMT तक, स्पॉट गोल्ड 0.3% गिरकर 4,128.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% गिरकर 4,148.50 डॉलर पर पहुंच गया।

कैपिटल डॉट कॉम (Capital.com) के सीनियर फाइनेंशियल मार्केट एनालिस्ट काइल रोडा ने कहा, "मध्य पूर्व में कुछ भू-राजनीतिक मुद्दों के भड़कने से तेल की कीमतों पर ऊपर की ओर दबाव पड़ा है, जिसका असर हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों पर भी दिखा है।

तेल की कीमतों में तेजी आई है और ब्रेंट क्रूड पांच महीने के उच्चतम स्तर के आसपास है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के ऊर्जा, हवाई अड्डे और सैन्य ठिकानों पर कई हमले करने का दावा किया, जिससे बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम जुड़ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें