उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल राज्य का बजट पेश किया, जिसमें कई चर्चित स्कीम की घोषणा की गई। साल 2015-16 के लिए उन्होंने 3.02 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले साल से करीब 10.25 फीसदी ज्यादा है। अखिलेश यादव ने नई स्कीमों के लिए इस बजट में 9,389 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रमों पर 2,776 करोड़ रुपए शामिल हैं।
