Get App

एसएंडपी ने दिए बजट को पूरे नंबर

एसएंडपी के मुताबिक बजट में इकोनॉमी की कमजोरी से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2014 पर 8:12 AM
एसएंडपी ने दिए बजट को पूरे नंबर

दिग्गज रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने अरुण जेटली के बजट को पूरे नंबर दिए हैं। एसएंडपी के मुताबिक बजट काफी बेहतर है। इसमें इकोनॉमी की कमजोरी से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल भारत की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। एसएंडपी का भारत पर अभी भी निगेटिव आउटलुक है। लेकिन, एसएंडपी के मुताबिक अगर नई सरकार भारत की ग्रोथ बढ़ाने और वित्तीय घाटे को कम करने के मोर्चे पर सफल रही तो रेटिंग बढ़ाई जा सकती है।

वहीं मूडीज की अत्सी सेठ का कहना है कि उन्हें बजट में बड़े ऐलानों की कोई उम्मीद नहीं थी और हुआ भी ऐसा ही। मूडीज के मुताबिक खर्चों के मैनेजमेंट पर अरुण जेटली का बजट कमजोर है। साथ ही मूडीज ने सरकार के वित्तीय घाटे के लक्ष्य को लेकर भी आशंका जताई है। मूडीज के मुताबिक ये कहना मुश्किल है कि सरकार वित्तीय घाटे का लक्ष्य कैसे हासिल करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें