Get App

Economic Survey 2020 में बताई गईं भारत के बारे में 5 दिलचस्प बातें

आज के इस आर्थिक सर्वे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें सामने आईं। जिसमें बताया गया है कि entrepreneurs भी बॉलीवुड फिल्म उद्योग से क्या सीख सकते हैं?

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2020 पर 9:03 AM
Economic Survey 2020 में बताई गईं भारत के बारे में 5 दिलचस्प बातें

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया। लेकिन आज के इस आर्थिक सर्वे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें सामने आईं। जिसमें कहा गया है कि entrepreneurs को बॉलीवुड फिल्म उद्योग से क्या सीख सकते हैं। साथ ही रेस्टोरेंट खोलने से लेकर बंदूक का लाइसेंस तक लेने की चर्चा की गई।

आइये जानते हैं क्या है मजेदार बातें

मोदी जो चाहें अपनी पसंद के मुताबिक जॉब पा सकते हैं


इकोनॉमिक सर्वे के दौरान कई दिलचस्प बातें उभरकर सामने आईं। सर्वे के दौरान कहा गया कि मोदी इतने काबिल हैं कि वो आज भी जो चाहे जॉब हासिल कर सकते हैं। वो बड़ी समस्या जॉब की भी समस्या को हल कर सकते हैं।

सर्वे में पता चला है कि सरकार जॉब के मामले में चीनी फॉर्मूला को अपना सकता है। इस फॉर्मूले के तहत चीन ने 5 सालों में 7 करोड़ जॉब दिए। जिससे वहां निर्यात को बढ़ावा मिला। केवल प्राइमरी एजूकेशन के बल पर चीन के युवाओं ने चीन को ट्रेड सुपर पॉवर बनाने में मदद की। 

बैंड बाजा बारात

मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने एक बॉलीवुड फिल्म बैंड बाजा बारात का उदाहरण देते हुए कहा कि यह फिल्म उद्मियों के लिए है। इसमें उद्यमशीलता के बारे में एक कहानी है। जहां दो लोग वेडिंग प्लानिंग का बिजनेस शुरु करते हैं। मतलब कि भारत में entrepreneurship कैसे व्यापक है और ये सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है।

भारत एक ही दिशा में जा सकता है वो ऊपर

सुब्रमण्यन ने कुछ संकेत देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लंबे समय तक सुस्ती छाई रही और लंबे समय तक मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट रही और विश्व व्यापार भी अस्थिर हो गया। यानी भारतीय अर्थवय्वस्था रसातल में पहुंच गई है। अब भारत यहां से एक बड़ी छलांग लगा सकता है। इससे पता चलता है कि अगले फिस्कल ईयर शानदार ग्रोथ दर्ज हो सकती है।

छात्र कैसे खर्च करते हैं

यह उन लोगों के लिए थोड़ा आश्चर्य में डाल सकता है कि भारतीय लोग शहरी और ग्रामीण दोनों के आदी होते हैं।

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, एक ग्रामीण छात्र अपने शहरी समकक्ष के मुकाबले बुक्स (पुस्तकों), स्टेशनरी और यूनिफॉर्म पर 10 फीसदी अधिक खर्च करते हैं।

बंदूक के लाइसेंस की बात

भारत में रेस्टोरेंट खोलने के मुकाबले बंदूक खरीदना बहुत सरल है।

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सर्वे के मुताबिक, रेस्टोरेंट खोलने के लिए बेंगलुरु में 36 मंजूरी लेने की आवश्यकता पड़ती है। जबकि मुंबई में 22 मंजूरी लेनी पड़ती है। वहीं आपको नए हथियार खरीदने के लिए  केवल 19 मंजूरी की आवश्यकता होती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें