Budget 2023: बजट 2023 पेश होने में 5 दिन का समय बचा है। अब जैसे-जैसे बजट का दिन पास आ रहा है, सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई है। अगर सरकार कर्मचारियों की तीन मांगों को मान ले केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में छप्पड़फाड़ बढ़ोतरी हो जाएगी। इसमें कर्मचारियों का डीए में बढ़ोतरी,18 महीने का डीए एरियर और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी शामिल है। इस बार सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी तीन बातों को बजट 2023 (Union Budget 2023) में जरूर शामिल करेगी।
