इस बार का बजट अभूतपूर्व होगा, ये कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का। CII के एक इवेंट में उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में हेल्थ केयर, नौकरी और आजीविका सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने CII की एक इवेंट में कहा है कि इस बार बजट अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर के सभी इनपुट्स पर फोकस होगा। इस बार के बजट में हेल्थ केयर, नौकरी और आजीविका सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में रिकवरी के साफ संकेत मिल रहे हैं। ग्रोथ के नए इंजन को सपोर्ट करने की जरुरत है। इस बजट में हेल्थ सेक्टर में निवेश सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। बजट में हेल्थ सेक्टर के सभी इनपुट्स पर फोकस रहेगा।
इस इवेंट में बोलते हुए वित्त मंत्री ने आगे कहा कि S&T और फार्मा में R&D पर और निवेश की आवश्यकता है।नौकरियां, रोजी-रोटी भी सरकार की प्राथमिकता में हैं। हमें कमजोर क्षेत्रों में क्षमतावान बनना होगा। हमें वैल्यूचेन का हिस्सा बनने की जरुरत है। बजट में सभी सेक्टर्स पर फोकस रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि महामारी के बाद बजट में इंडस्ट्री के सहयोग की जरूरत है। हमें ग्लोबल ग्रोथ का इंजन बनना होगा। आत्मनिर्भर बनने के बाद भी हमारे दरवाजे खुले हैं। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। आत्मनिर्भर भारत मिशन का मतलब एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बंद करना नहीं हैं। भारत के डिजिटलाइजेशन को दुनिया में पहचान मिले ये हमारी कोशिश होगी।
इकोनॉमी पर बात करते हुए एफएम ने कहा कि कोर सेक्टर में रिवाइवल उम्मीद से बेहतर रही है। RBI के मुताबिक Q3,Q4 में पॉजिटिव ग्रोथ होगी। दिसंबर में एडवांस टैक्स उम्मीद से बेहतर रहा है। दिसंबर का GST कलेक्शन सुधरने की उम्मीद है। एग्री सेक्टर का रिकवरी में अहम योगदान है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
