Get App

EXCLUSIVE:बजट में रियल एस्टेट को मिलेगा बड़ा बूस्ट, कैपिटल गेंस समेत कई राहत संभव

1 फरवरी को आने वाले बजट में कैपिटल गेंस टैक्स समेत कई राहत संभव है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 1:41 PM
EXCLUSIVE:बजट में रियल एस्टेट को मिलेगा बड़ा बूस्ट, कैपिटल गेंस समेत कई राहत संभव

सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक बजट में रियलस्टेट सेक्टर को बड़ा बूस्ट देने की तैयारी है। 1 फरवरी को आने वाले बजट में कैपिटल गेंस टैक्स समेत कई राहत संभव है। इसके अलावा दिवालिया हो चुके प्रोजेक्ट को भी राहत संभव है। इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए भी आगामी बजट में बड़ी राहत की खबर आ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक रियलस्टेट सेक्टर को STAMP DUTY से छूट देने का प्रस्ताव है।  इसके अलावा STAMP DUTY से छूट देने का भी प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के ये प्रस्ताव  वित्त मंत्रालय को भेजा गया है। बजट तैयारियों के दौरान इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। इस पर बजट में बड़ा एलान हो सकता है। सरकार टैक्स में रियायत दे सकती है। प्रोजेक्ट के खरीदारों को राहत देने की तैयारी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें