Get App

सभी कंपनियों को कॉरर्पोरेट टैक्स में छूट मिलें: अदि गोदरेज

5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन नई सरकार का पहला बजट पेश करने जा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2019 पर 11:20 AM
सभी कंपनियों को कॉरर्पोरेट टैक्स में छूट मिलें: अदि गोदरेज

5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन नई सरकार का पहला बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदे हैं। CNBC-आवाज़ अपने मंच से इंडस्ट्री की विशलिस्ट सरकार तक पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत में शामिल है गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अदि गोदरेज।

कॉरर्पोरेट इंडस्ट्री की बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए उन्होंने कहा है ग्रोथ पर फोकस वाला बजट होना चाहिए। सरकार को टैक्स की दरों पर काफी ध्यान देना चाहिए। अदि गोदरेज के मुताबिक सभी कंपनियों को कॉरपोर्रेट टैक्स में छूट मिलनी चाहिए क्योंकि भारत का टैक्स रेट दुनिया के बड़े इकोनॉमी में सबसे ज्यादा है ऐसे में कॉपोर्रेट इंडस्ट्री की ग्रोथ पर असर हो रहा है।

वहीं उनकी सरकार से मांग है कि 5 लाख रुपये से कम आय पर इनकम टैक्स ना लगें। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों को कृषि का दर्जा मिलना चाहिए और रियल एस्टेट पर टैक्स का बोझ कम होना चाहिए। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें