Get App

BIG BUDGET POLL: बजट तक कैसी होगी बाजार की चाल, कौन से सेक्टर भरेंगे बाजार में जोश

सीएनबीसी-आवाज़ ने बजट के पहले बाजार की चाल पर एक बड़ा पोल करवाया है। आज इस पोल का पार्ट-2 लेकर आए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2021 पर 10:14 AM
BIG BUDGET POLL: बजट तक कैसी होगी बाजार की चाल, कौन से सेक्टर भरेंगे बाजार में जोश

सीएनबीसी-आवाज़ ने बजट के पहले बाजार की चाल पर एक बड़ा पोल करवाया है। आज इस पोल का पार्ट-2 लेकर आए हैं। कल के पोल में दिग्गजों की बात की गई थी आज  मिडकैप और स्मॉलकैप की बारी है। मिडकैप और स्मॉलकैप को लेकर दिग्गज क्या सोच रहे हैं आइए जानते हैं।

बजट से पहले क्या मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर ज्यादा चलेंगे?

इस सवाल पर पोल में शामिल शतप्रतिशत ब्रोकर्स ने कहा कि हां बजट से पहले  मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर ज्यादा चलेंगे।

क्या आप मिडकैप-स्मॉलकैप में खरीदारी के मौके तलाश रहे हैं?

इस सवाल पर पोल में शामिल शतप्रतिशत ब्रोकर्स ने कहा कि हां वे मिडकैप-स्मॉलकैप में खरीदारी के मौके तलाश रहे हैं।

बजट से पहले मिडकैप-स्मॉल में किन सेक्टर्स पर दांव लगाएंगे ?

इस सवाल पर रियल एस्टेट, सीमेंट, केमिकल+ऑटो एंसिलियरी को अपनी पसंद बताया।

Nifty Mid-Cap 50 Index में आपके 3 पसंदीदा शेयर?

इस सवाल का जवाब रहा BEL, ASHOK LEYLAND, BHEL + JSPL + CHOLA FINANCE

Nifty Small-Cap 50 Index में आपके 3 पसंदीदा शेयर?

इस सवाल का जवाब रहा MCX, KAJARIA CERAMICS, TATA ELXSI + STERLITE TECH

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें