बजट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। CNBC आवाज पर आज से बजट का शंखनाद हो रहा है। बजट और बाजार के कनेक्शन को लेकर सीएनबीसी-आवाज़ ने BIG BUDGET POLL किया है। इस पोल में बाजार के दिग्गजों से बजट से पहले बाजार की चाल पर बात की गई है। बजट से पहले बाजार की चाल कैसे रहेगी। बजट तक क्या होगा, निफ्टी या बैंक निफ्टी कौन बनेगा लीडर, ऐसे कई सवालों पर ब्रोकर्स की क्या राय है आइए जानते हैं।
प्री-बजट रैली
बजट से पहले बाजार पर राय देते हुए पोल में भाग लेने वाले 95 फीसदी ब्रोकर्स ने कहा कि बाजार में एक प्री-बजट रैली दिखेगी। 5 ब्रोकर्स की राय है कि बजट के पहले बाजार न्यूट्रल रहेगा।
बजट तक NIFTY का लक्ष्य
पोल में भाग लेने वाले 5 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक NIFTY में 13700 13900 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं, 10 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक निफ्टी 13900 -14100 का स्तर देख सकता है। 25 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक निफ्टी 14100 -14300 का स्तर देख सकता है। वहीं, 45 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक निफ्टी 14300 -14500 का स्तर छू सकता है जबकि 45 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक निफ्टी 14500 के पार जा सकता है।
इस सरीज में NIFTY BANK VS NIFTY
पोल में भाग लेने वाले 27 फीसदी ब्रोकर्स की राय है कि इस सीरीज में NIFTY BANK का प्रदर्शन NIFTY से अच्छा रहेगा। पोल में भाग लेने वाले 46 फीसदी ब्रोकर्स की राय है कि इस सीरीज में NIFTY BANK का प्रदर्शन NIFTY के अनुरूप ही रहेगा। वहीं, पोल में भाग लेने वाले 27 फीसदी ब्रोकर्स की राय है कि इस सीरीज में NIFTY BANK का प्रदर्शन NIFTY से कमजोर रहेगा।
जनवरी सीरीज में BANK NIFTY का लक्ष्य
पोल में भाग लेने वाले 11 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक Bank NIFTY में 29900 31100 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं, 11 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक बैंक निफ्टी 31100 -31300 का स्तर देख सकता है। 44 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक बैंक निफ्टी 31500 -31700 का स्तर देख सकता है। वहीं, 34 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि बजट तक बैंक निफ्टी 31700 के ऊपर का स्तर छू सकता है।
बजट से पहले किन सेक्टर पर बुलिश
1. IT
2. PHARMA
3. BANKS + AUTO
बजट से पहले किन शेयरों पर दांव
1. INFOSYS
2. TATA STEEL
3. ULTRATECH CEMENT
इनकम टैक्स दरों में मिलेगी राहत?
इस सवाल पर पोल में शामिल 39 फीसदी ब्रोकर्स ने कहा कि हां बजट में इनकम टैक्स दरों में राहत मिलेगी। वहीं, पोल में शामिल 39 फीसदी ब्रोकर्स ने कहा कि बजट में इनकम टैक्स दरों में राहत नहीं मिलेगी।
बजट में हटेगा LTCG?
इस सवाल का जवाब 6 फीसदी ब्रोकर्स ने हां में दिया है। जबकि 94 बोकर्स ने कहा कि LTCG नहीं हटेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
