डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सभी डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर लगने वाले MDR चार्ज को पूरी तरह हटा सकती है। बजट में सरकार इसका एलान कर सकती है।

डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सभी डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर लगने वाले MDR चार्ज को पूरी तरह हटा सकती है। बजट में सरकार इसका एलान कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक बजट में डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज से राहत मिल सकती है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर बजट में एलान संभव है। MDR चार्ज से राहत के लिए प्रस्ताव पर NPCI, RBI के साथ बातचीत शुरु है।
अगर डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज से राहत मिलती है तो इससे करीब 2,000 करोड़ का सालाना बोझ पड़ेगा। Rupay, UPI पर से चार्ज नहीं लगता है। आपको बता दें कि मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर बैंकों को MDR चार्ज चुकाता है। 2000 से कम ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज नहीं है जबकि 2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.60% MDR चार्ज चुकाना होता है। धिकतम चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन 150 तय किया गया है।
क्या है MDR चार्ज
एमडीआर वह फीस है, जो दुकानदार डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपसे लेता है। आप कह सकते हैं कि यह डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा पर लगने वाली फीस है। एमडीआर से हासिल रकम दुकानदार को नहीं मिलती है। कार्ड से होने वाले हर पेमेंट के एवज में उसे एमडीआर चुकानी पड़ती है।
क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट पर एमडीआर की रकम 3 हिस्सों में बंट जाती है। इसमें से सबसे बड़ा हिस्सा क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारी करने वाले बैंक को मिलता है। इसके बाद कुछ हिस्सा उस बैंक को मिलता है, जिसकी प्वाइंट ऑफ सेल्स (POS) मशीन दुकानदार के यहां लगी होती है। अंत में एमडीआर का कुछ हिस्सा पेमेंट कंपनी को मिलता है। वीजा, मास्टर कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस प्रमुख पेमेंट कंपनियां हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।