Get App

मनीकंट्रोल अगस्त में भारत का नंबर-1 बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म रहा, 3.22 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए : Comscore

अगस्त में मनीकंट्रोल ने नंबर-1 बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म रहा। Comscore के आंकड़ों में यूनिक विजिटर्स से लेकर पेज व्यू और रीडर एंगेजमेंट तक मनीकंट्रोल सबसे आगे रहा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 9:40 PM
मनीकंट्रोल अगस्त में भारत का नंबर-1 बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म रहा, 3.22 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए : Comscore
अगस्त में मनीकंट्रोल पर 25.75 करोड़ पेज व्यू दर्ज किए गए।

अगस्त में मनीकंट्रोल देश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म रहा। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट कंपनी Comscore के मुताबिक, मनीकंट्रोल पर इस दौरान किसी भी दूसरी बिजनेस न्यूज साइट से ज्यादा यूनिक विजिटर्स आए। इसमें द इकोनॉमिक टाइम्स भी शामिल है।

Comscore की MMX Multi-Platform India रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में मनीकंट्रोल पर 3.22 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए। वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स पर 3.06 करोड़ यूनिक विजिटर्स पहुंचे। ये आंकड़े डेस्कटॉप, मोबाइल और सोशल समेत भारत की पूरी डिजिटल ऑडियंस के हैं।

पेज व्यू में भी बड़ी बढ़त

पेज व्यू के मामले में भी मनीकंट्रोल काफी आगे रहा। अगस्त में मनीकंट्रोल पर 25.75 करोड़ पेज व्यू दर्ज किए गए। इकोनॉमिक टाइम्स के पेज व्यू 7.85 करोड़ रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें