SIP Calculator: आज के समय में ₹100 की रकम बहुत छोटी लग सकती है। लेकिन अगर यही पैसा हर रोज निवेश किया जाए तो 10 साल में अच्छी रकम बन सकती है। रोज ₹100 बचाने का मतलब है महीने में करीब ₹3,000 की SIP।
SIP Calculator: आज के समय में ₹100 की रकम बहुत छोटी लग सकती है। लेकिन अगर यही पैसा हर रोज निवेश किया जाए तो 10 साल में अच्छी रकम बन सकती है। रोज ₹100 बचाने का मतलब है महीने में करीब ₹3,000 की SIP।
अब सवाल है कि ₹3,000 की SIP को 10 साल तक जारी रखने पर कितना पैसा बन सकता है? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करेगा कि निवेश पर औसतन कितना रिटर्न मिलता है।
रोज ₹100 बचाने पर कितना पैसा जमा होगा?
अगर आप हर दिन ₹100 बचाकर डेली SIP करते हैं तो एक साल में करीब ₹36,500 जमा होंगे। 10 साल में आपकी कुल बचत ₹3.65 लाख होगी।

10% रिटर्न मिला तो कितना पैसा?
अगर आप रोज ₹100 की SIP करते हैं, तो सालभर में आपका निवेश ₹36,500 होगा। 10 साल में आप कुल ₹3.65 लाख निवेश करेंगे।
अगर इस निवेश पर औसतन 10% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 10 साल बाद आपकी रकम करीब ₹6.10 लाख हो सकती है। यानी करीब ₹2.45 लाख का फायदा अनुमानित रिटर्न से हो सकता है।
12% रिटर्न पर रकम कितनी होगी?
अब मान लीजिए लंबे समय में औसत रिटर्न 12% सालाना रहता है। तब रोज ₹100 की SIP से 10 साल में करीब ₹6.78 लाख का फंड बन सकता है।
इस दौरान आपका कुल निवेश ₹3.65 लाख ही रहेगा। यानी करीब ₹3.13 लाख की रकम अनुमानित रिटर्न से जुड़ सकती है।
15% रिटर्न मिला तो?
अगर औसत रिटर्न 15% सालाना रहा तो यही ₹100 की Daily SIP 10 साल में करीब ₹7.95 लाख का फंड बना सकती है।
आपने इस दौरान ₹3.65 लाख लगाए होंगे। बाकी करीब ₹4.30 लाख रिटर्न से आ सकते हैं।
₹100 रोज की SIP कैसे शुरू करें?
अगर आपकी आमदनी सीमित है तो शुरुआत ₹100 रोज से की जा सकती है। इसके लिए Daily SIP का विकल्प चुना जा सकता है।
सबसे जरूरी बात यह है कि रकम छोटी हो या बड़ी, निवेश नियमित होना चाहिए। आगे सैलरी बढ़े तो SIP भी बढ़ाई जा सकती है। इससे लंबे समय में तैयार होने वाला फंड और बड़ा हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।