Get App

Budget 2020 : बढ़ेगा आयुष्मान भारत का दायरा, PPP मॉडल पर बनेंगे और अस्पताल

बजट 2020 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि सरकार का फोकस हेल्थकेयर सेक्टर पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2020 पर 1:43 PM
Budget 2020 : बढ़ेगा आयुष्मान भारत का दायरा, PPP मॉडल पर बनेंगे और अस्पताल

बजट 2020 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि सरकार का फोकस हेल्थकेयर सेक्टर पर है। देश में आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ाया जायेगा। इस स्कीम के तहत अस्पतालों की संख्या में इजाफा किया जायेगा। इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत टियर 2 और टियर 3 शहरों में नए अस्पताल बनाए जायेंगे।

गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई स्वास्थ बीमा योजना आयुष्मान भारत एक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज है। इसे मोदीकेयर के नाम से भी जाना जाता है।  आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा दिया जा रहा है। मोदी सरकार की इस योजना के तहत देश में करीब 50 करोड़ लोग कवर हो रहे हैं।

अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि 2025 तक देश में टीबी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जायेगा। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने टीवी हारेगा, देश जीतेगा का नारा भी दिया।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में इंद्रधनुष योजना के तहत 12 नई बीमारियों को शामिल करने की बात कही। बता दें कि इंद्रधनुष योजना 2014 में सरकार द्वारा शुरु की गई थी जो एक बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम है। इस प्रोग्राम के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। इंद्रधनुष योजना में तपेदिक, पोलियोमाइलाइटिस, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, खसरा, रूबेला, रोटावायरस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं।

वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि आगे आने वले कुछ सालों में जन औषधि केंद्रों का दायरा बढ़ाया जाएगा और इन केंद्रों पर 2000 से ज्यादा दवाएं सस्ती दरों पर मिलेंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें