Get App

Budget 2020: आम टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स पर मिल सकती है बड़ी छूट

cnbc-आवाज़ को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि सरकार मौजूदा टैक्स स्लैब में भारी बदलाव कर सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2020 पर 11:32 AM
Budget 2020: आम टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स पर मिल सकती है बड़ी छूट

सरकार बजट में आम टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स पर बड़ी छूट दे सकती है। cnbc-आवाज़ को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि सरकार मौजूदा टैक्स स्लैब में भारी बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक आम टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स पर राहत देने के नजरिए से सालाना 7 लाख रुपये तक की कमाई पर 5 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव है। अभी सालाना 5 लाख रुपए तक की कमाई पर 5 फीसदी टैक्स लगता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 7 से 10 या 12 लाख रुपये तक की कमाई पर 10 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव है। बता दें कि अभी 5 से 10 लाख रुपये तक की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स लगता है।

सूत्रों के मुताबिक 10 से 20 लाख रुपये तक की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव है। अभी 10 लाख रु से ज्यादा की कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं, 20 लाख से 10 करोड़ रुपये तक की कमाई पर 30 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव है। जबकि 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई पर 35 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें