Get App

बजट 2020: देश भर में बनाए जाएंगे डेटा सेंटर पार्क, 6,000 करोड़ रुपये का आवंटन

सरकार ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए भारत नेट के लिए 6,000 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि भारत नेट के जरिए 1 लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2020 पर 10:10 AM
बजट 2020: देश भर में बनाए जाएंगे डेटा सेंटर पार्क, 6,000 करोड़ रुपये का आवंटन

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार पूरे देश में डेटा सेंटर पार्कों के लिए एक नई नीति लाएगी। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2021 में भारतनेट के लिए 6,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भारत नेट के जरिए फाइबर टू होम (Fibre-to-Home) के साथ इस साल 1,00,000 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। इससे आंगनवाड़ी, हॉस्पिटल, सरकारी स्कूल, पोस्ट ऑफिस, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस स्टेशनों को डिजिटली तरीके से कनेक्ट किए जाने का सपना साकार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने 5 साल में National Mission on Quantum Technology (नेशनल मिशन क्वांटम टेक्नोलॉजी) के लिए 8,000 करोड़ रुपये मुहैया कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार कम से एक पोर्ट को कॉर्पोरेटाइज करेगी और उसे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग कराएगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि हायर एक्सपोर्ट क्रेडिट हासिल करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है जो कम प्रीमियम पर उच्च बीमा कवर मुहैया कराएगी।

निर्मला सीतारमण ने नई टेक्नोलॉजी का लाभ लेने के लिए सरकारी द्वारा आगामी उपायों का प्रस्ताव दिया है। सीतारमण ने ये भी कहा कि 150 उच्च शिक्षण संस्थान जनरल कैटगिरी के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग शुरु करेंगे। शिक्षा के सभी स्तरों पर लड़कियों के लिए सरकार ने 28,600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें