Get App

Budget 2020: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए मिलेगी बिजली, वितरण कंपनी चुनने की होगी आजादी

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट में बिजली के नवीनीकरण के लिए 22,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2020 पर 10:19 AM
Budget 2020: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए मिलेगी बिजली, वितरण कंपनी चुनने की होगी आजादी

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतरामण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इस दौरान भविष्य की कई योजनाओं के बारे में बात की और इस पर कितना बजट आवंटित हुआ है। इसकी भी जनकारी दी। इसी कड़ी में निर्मला सीतरामण ने बिजली के बारे  भविष्य की नीतियों के बारे में जानकारी दी। निर्मला सीतारमण ने फिस्कल ईयर 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि बिजली के नवीनीकरण के लिए 22,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आने वाले 3 साल में देश भर में प्री पेड़ मीटर लगेंगे। ये स्मार्ट मीटर होंगे। जिसके जरिए बिजली मुहैया कराने वाली कंपनी और रेट का विकल्प भी चुनने की आजादी मिलेगी। इस नई व्यवस्था में बिजली की खपत को रिकॉर्ड करने में गड़बड़ी, बिजली की चोरी,बिजली मीटर में छेड़छाड़ जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा।

इस योजना के तहत पुराने मीटरों को धीरे-धीरे हटाए जाएंगे। सीतारमण ने आगे कहा है कि मैं सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से पुराने मीटर बदलकर प्री पेड स्मार्ट मीटर अगले 3 साल में लगवाने का आग्रह करती हूं।

दरअसल केंद्र सरकार प्री पेड मीटर पर बहुत पहले से काम कर रही है। साल 2018 में सरकार ने जाहिर किया था कि साल 2022 तक सभी मीटरों को बदलकर प्री पेड करने का लक्ष्य रखा गाय है। 

जानिए किसे कहते हैं प्री पेड मीटर

अभी घरों में जिस तरह के मीटर लगे हैं। उनमें पहले बिजली इस्तेमाल करते हैं। उसके बाद बिल आता है। लेकिन प्री पेड मीटर जब लग जाएगा। तो पहले इसे रिचार्ज कराना होगा। यानी जैसे मोबाइल रिचार्ज कराते हैं। उसी तरह इन स्मार्ट मीटर को भी पहले रिचार्ज कराना होगा। तभी आप बिजली इस्तेमाल कर सेकेंगे।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड को 16,000 किलोमीटर से बढ़ाकर 27,000 किलोमीटर किया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें