Get App

Budget 2020: फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, 2.71 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले

वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट तीन थीम पर आधारित है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2020 पर 1:48 PM
Budget 2020: फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, 2.71 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि 27.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। सीतारमण ने अपना दूसरा बजट पेश करते हुए कहा है कि

वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट तीन थीम पर आधारित है। पहला Aspirational India दूसरा आर्थिक समाज (Economic Society) और तीसरा इंसानियत के मूल्यों से बनी केयरिंग सोसाइटी।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनका मकसद देश के हर नागरिक को आसान जीवन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि डिजिटल गवर्नेंस के जरिए नागरिकों को आसनी से सर्विसेज दी जा सके।

फाइनेंस मिनिस्टर ने अपने भाषण में एक कश्मीरी शेर भी पढ़ा। यह शेर है, "हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन-तेरा वतन-हमारा वतन-दुनिया का सबसे प्यारा वतन।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें