Get App

Budget 2020: तेजस जैसी ट्रेन बढ़ाएगी सरकार, स्टेशनों का होगा रिडेवलपमेंट

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि तेजस जैसी निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2020 पर 3:41 PM
Budget 2020: तेजस जैसी ट्रेन बढ़ाएगी सरकार, स्टेशनों का होगा रिडेवलपमेंट

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि तेजस जैसी निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2021 पेश किय़ा। उन्होंने रेलवे को भी अपने बजट खास अहमियत दी है।

फाइनेंस मिनिस्ट निर्मला सीतारमण ने कहा कि तेजस एक्सप्रेस जैसी निजी ट्रनों को नए रूटों पर और अधिक चलाया जाएगा। 550 स्टोशनों पर वाईफाई शुरू किया गया है। रेलवे की खाली जमीन पर सौर ऊर्जा उत्पादन की पहल की जाएगी। इसके साथ ये भी कहा कि 27,000 किमी के ट्रैक को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेल पीपीपी मॉडल के तहत किसान रेल मॉडल शुरु करेगी जो देश के 100 ऐसे जिलों को पानी के किल्लत राहत दिलाएगी जो पानी की समस्या से परेशान हैं। मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी।

इसके अलावा पीपीपी मॉडल के तहत स्टेशनों के रिडेवलपमेंट के लिए 4 प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। बेंगलुरु लोकल रेल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए बेंगलुरु लोकल प्रोजेक्ट को 18,6000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 9000 किमी का इलेक्ट्रिक कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा रेवले ट्रैक्स के किनारे रेलवे की स्वामित्व वाली जमीन पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने की भी तैयारी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें