बजट में घर खरीदारों के लिए खास एलान हो सकते हैं। होम लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स छूट बढ़ सकती है। साथ ही साथ रेंटल हाउसिंग के लिए भी अहम एलान हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी बजट में होम लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स छूट बढ़ सकती है। सेक्शन-24 के तहत अभी ब्याज पर 2 लाख रुपये की छूट मिलती है। हाउसिंग मिनिस्ट्री की सिफारिश है कि 5 लाख तक छूट मिलनी चाहिए। कंस्ट्रक्शन के दौरान भी ब्याज छूट देने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में होम लोन के प्रिंसिपल पर भी छूट सीमा बढ़ सकती है। होम लोन प्रिंसिपल पर अलग से छूट के विकल्प पर चर्चा हो रही है।
