Get App

Budget 2020: साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेगी मोदी सरकार

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसानों के प्रोडक्ट को सीधे मार्केट मुहैया कराया जाएगा। साथ ही 16 एक्शन प्लान का भी जिक्र किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2020 पर 9:59 AM
Budget 2020: साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेगी मोदी सरकार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए बड़े एलान किए हैं। सीतारमण ने कहा कि किसानों की इनकम साल 2022 तक दोगुना करेंगे। साथ ही ये भी कहा कि किसानों को उड़ान योजना के जरिए उनके प्रोडक्ट्स को सीधे मार्केट मुहैया कराया जाएगा।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसानों के उत्पादन में निवेश की जरूरत है। सरकार स्टोरेज की सुविधा बढ़ाएगी। राज्यों के साथ मिलकर सरकार 16 एक्शन प्लान का जिक्र किया है। यानी सरकार 16 बिंदुवार नियम बनाए हैं। जिससे किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा आदर्श लैंड लीजिंग एक्ट को लागू कराएगी। किसानों को पानी की किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिए 100 जिलों में पानी की बड़ी योजनाएं चलाई जाएंगी। पीएम कुसुम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा। बंजर जमीन पर ये पंप लगाए जाएंगे। जिससे बिजली बनेगी। ये बिजली ग्रिड को बेचने के काम आएगी। सीतारमण ने कहा कि किसान अन्न दाता के साथ ऊर्जा दाता भी बनेगा। जैविक खाद का इस्तेमाल बढ़ाए जाने की बात कही है। विलेज स्टोरेज के स्थापना की बात कही है।

बजट भाषण के दौरान सीतारमण ने कहा कि किसान रेल सेवा रिफ्रिजरेटेड बोगियां भी होंगी, जिनके जरिए किसान अपने प्रोडक्ट्स को सही समय पर मार्केट में पहुंचा सकें। इसके अलावा किसानों की उपज को सही दाम दिलाने के लिए सीतारमण ने कहा कि किसान उड़ान योजना लॉन्च की जाएगी। ताकि समय रहते किसानों का उत्पाद बाजार में पहुंच सके। इसे नेशनल और इंटरनेशनल रूट पर शुरू किया जाएगा।

सरकार ने कृषि के लिए 2.83 लाख करोड़ रुपय़े का प्रवधान किया है। जिसमें से कृषि और अन्य गतिविधियों के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपये और सिंचाई और ग्रामीण विकास के लिए 1.23 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है। दोनों को मिलाकर 2.83 लाख करोड़ रुपये हो रहा है। जैविक खेती पोर्टल बनाया जाएगा। पीएम किसान योजना के तहत 15 लाख तक का लोन दिया जा सकेगा। महिलाओं के लिए धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें