सरकार बजट में NBFCs के लिए खास एलान कर सकती हैं। NBFCs के नकदी संकट को दूर करने के लिए बजट में स्पेशल परपस व्हीकल यानि SPV के गठन का एलान हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की स्पेशल एंटिटी के जरिए NBFCs की फंडिंग की योजना है। 1 फरवरी को आने वाले बजट में इस स्पेशल एंटिटी के गठन का ऐलान हो सकता है। नई एंटिटी का गठन स्पेशल परपस व्हेक्लि के तौर पर होगा। इस SPV में सरकार अपनी SUUTI की हिस्सेदारी डालेगी। बता दें कि SUUTI की मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन करीब 33000 करोड़ रुपये है। ये एंटिटी वैल्यू का तीन गुना मार्केट से उधार ले सकेगी। ये स्पेशल एंटिटी चुनिंदा NBFCs में निवेश कर सकेगी। इसको NBFCs के बुक वैल्यू का 20 फीसदी तक निवेश करने की मंजूरी होगी। किन NBFCs में निवेश होगा ये सेलेक्शन RBI करेगा।
