Get App

बजट 2020 में किसानों के लिए हो सकते हैं अहम ऐलान

इस साल बजट में किसानों के लिए कई अहम योजना का ऐलान हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 1:18 PM
बजट 2020 में किसानों के लिए हो सकते हैं अहम ऐलान

इस साल बजट में किसानों के लिए कई अहम योजना का ऐलान हो सकता है। कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए सस्ता कर्ज और इन्सेंटिव तो मिलेगा है। इनाम योजना का दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है। इसके साथ ही एग्री स्टार्ट अप और ग्रामीण हाट के लिए विशेष फंड का बंदोबस्त करने पर विचार चल रहा है। आने वाले बजट में e-NAM का दायरा बढ़ाने और मंडियों को जोड़ने पर खर्च बढ़ेगा।

बजट में e-NAM और मंडियों को जोड़ने के लिए 1000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा सकता है। ग्रामीण हाट के लिए भी 2,000 करोड़ रुपये की राशि संभव है। बजट में एग्रीकल्चर स्टार्टअप के लिए भी अतिरिक्त फंड्स का प्रावधान हो सकता है। हालांकि किसान सम्मान निधि योजना चलती रहेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें