Get App

Budget 2020: इन बीमा कंपनियों को मिल सकता है फंड, निर्मला सीतारमण कर सकती हैं ऐलान

पहली फरवरी को पेश होने वाले बजट में फाइनेंस मिनिस्टर PSU सेक्टर की बीमा कंपनियों को फंड देने की घोषणा कर सकती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2020 पर 9:20 AM
Budget 2020: इन बीमा कंपनियों को मिल सकता है फंड, निर्मला सीतारमण कर सकती हैं ऐलान

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) आने वाले 1 फरवरी को पब्लिक सेक्टर के साधारण इंश्योरेंस कंपनीज में फंड डालने की घोषणा कर सकती है। ऐसा इसलिए किया जा सकता है सरकार ऐसी कंपनियों की वित्तीय सेहत को सुधारने के लिए यह कदम उठा सकती है। 

मोदी सरकार ने पहले चरण में तीन बीमा कंपनियों National Insurance, Oriental Insurance और United India Insurance को 2,500 करोड़ रुपये का फंड मुहैया कराया था। हालांकि इन कंपनियों को निर्धारित सॉल्वेंसी मार्जिन को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 10,000-12,000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण फिस्कल ईयर 2020-21 में इस बारे में ऐलान कर सकती हैं। दरअसल, साल 2018-19 के अपने बजट भाषण में तत्कालीन फाइनेंस मिनिस्टर अरूण जेटली ने तीनों कंपनियों का विलय करके एक कंपनी बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, इन फाइनेंशियल कंपनियों की कमजोर वित्तीय हालत समेत अन्य कारणों से विलय प्रकिया पूरी नहीं हो सकी थी। ऐसे में अगर इन कंपनियों को फंड कराया गया तो वीलय प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। जानकारों का मानना है कि विलय के बाद बनी नई कंपनी को शेयर मार्केट से लिस्टिंग कराई जाएगी।

बता दें कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण Modi Government 2.0 का दूसरा बजट एक फरवरी, 2020 को पेश करेंगी।

फिलहाल शुरुआती अनुमान के आधार कहा जा रहा है कि विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी देश की सबसे बड़ी साधारण बीमा कंपनी होगी। जिसकी वैल्यू 1.2 लाख करोड़ रुपये से 1.5 लाख करोड़ रुपये होगी। 31 मार्च, 2017 के डेटा के मुताबिक इन तीनों कंपनियों के पास 200 से अधिक बीमा प्रोडक्ट्स हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें